इस समय किसानों ने गन्ना की बुवाई शुरू कर दी है, अधिक मुनाफे के लिए किसान गन्ने के साथ ही दूसरी फसलें लगाकर अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।

गन्ने की बुवाई के साथ ही सहफसली का उत्पादन कर आय बढ़ा सकते हैं। इसमें सरसों, सब्जी, गेहूं उगाया जा सकता है।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

मध्यप्रदेश के एक किसान ने अपने चार एकड़ खेत में गन्ने और गेहूं की सहफसली खेती की शुरुआत की और उससे काफी अच्छे मुनाफे की उम्मीद जता रहे हैं।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बेलखेड़ी के किसान प्रमेन्द्र घोषी (52 वर्ष) अपने क्षेत्र के काफी प्रसिद्ध किसान हैं। वह फल और सब्जी की खेती करते हैं।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

वह आगे बताते हैं,"खेत में हर पांच फुट के अंतर पर नालियां निकालते हैं।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

10 फुट के अंतर पर गन्ना लगाते हैं, गन्ने से गन्ने की नाली की बीच दूरी 10 फुट की है।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

इसमें जो बीच में जगह है उसमें पांच लाइन में गेहूं लगाते हैं। गेहूं के पौधों के बीच में नौ इंच की दूरी होती है।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

 गन्ने में एक एकड़ के लिए लगभग आठ कुंतल बीज का प्रयोग किया है। गेहूं के लिए लगभग 13 किलो प्रति एकड़ बीज का प्रयोग करते हैं। गेहूं

Scribbled Underline
Off-White Arrow

गन्ना में एक जैसे पानी की जरूरत होती है। इसके साथ पत्ता गोभी, चना, आलू, मटर जैसी दूसरी फसलें भी ले सकते हैं।

Scribbled Underline
Off-White Arrow

 गन्ना साल-डेढ़ साल की फसल है इतने दिनों तक खेत को गन्ने के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए।"

Scribbled Underline
Off-White Arrow